कवर्धा| प्रदेश के अग्निशमन व आपातकालीन सेवाएं ( एसडीआरएफ )में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें 295 रिक्त पद शामिल है। राज्य के स्थानीय निवासी विभाग के वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तारीख एक जुलाई व अंतिम तारीख 31 जुलाई है। इसके बाद त्रुटि सुधार 10 अगस्त तक किया जाएगा। रिक्त पदों में स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाच रूम ऑपरेटर, वायरलैस ऑपरेटर (संविदा) शामिल है।


