लुधियाना| सिख पंथ के नवमें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 10, 11 और 12 मई को गुरुद्वारा गुरु ज्ञान प्रकाश, जवद्दी टकसाल संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संत बाबा अमीर सिंह जी ने आयोजन समिति के साथ विचार-विमर्श किया।


