अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूगल की त्रुटियां गिनाने वाले कृष्णा दिग्गी को किया गया सम्मानित

चाईबासा। गुगल की त्रुटियां गिनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले इपिल इन्नोवेशन के संस्थापक प्रतिभाशाली कृष्णा दिग्गी को हो समाज सेवा निवृत्त संगठन एवं मॉर्निंग टी क्लब चाईबासा द्वारा मंगलवार को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर कृष्णा ने मोबाइल चोरी होने और नेट बैंकिंग का उपयोग करने से पहले सावधानी बरते जाने संबंधी जानकारियां दी। मौके पर टी क्लब के अध्यक्ष कप्तान बिरुवा, प्रबंधक तिलक बारी, उपप्रबंधक रमेश सावैयां, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिवशंकर बिरुवा, डॉ.दुलमु बिरुली, शिव शंकर कालुंडिया,सुशील कुमार पुरती,रामाए पुरती,मंगल सिंह कुंटिया,केरसे देवगम,नारायण पुरती,राम सिंह सोय, रामबली सिंकू,कांडेराम बिरुली,हरिश चंद्र कुंकल,रामेश्वर सावैयां,जयसिंह कुंटिया, मानसिंह सामड,मोटाय सुंडी, चैतन्य कुंकल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *