भास्कर न्यूज |गिरिडीह अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री एवं पटना क्षेत्र के सह संगठन मंत्री सुरेंद्र राजपूत तथा झारखंड प्रांत के मंत्री दिलीप वैद्य का शुक्रवार को गिरिडीह जिले में प्रवास हुआ। इस अवसर पर शहर के एक निजी होटल में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें संगठन विस्तार सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी प्रखंडों में नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने, उज्जैन में प्रस्तावित हिंदू महासम्मेलन की तैयारियों तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और संगठनात्मक एकजुटता को बढ़ाना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदू समाज के हितों को लेकर निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विषय को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने आंदोलन किया था। उनके अनुसार, हिंदुओं के दान से संचालित संस्थानों का लाभ हिंदू समाज को मिलना चाहिए।जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय ने कहा कि सभी हिंदू मंदिरों को सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त कराने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इस दिशा में आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।बैठक में धनबाद विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडेय, विभाग मंत्री उदय सिंह, जिला महामंत्री पंकज पांडेय, जिला कार्याध्यक्ष विजयमल पांडेय, मंत्री कुंदन केशरी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, जिला मंत्री शुभम झा, हिंदू हेल्पलाइन के जिला महामंत्री बसंत सिंह, ॐ श्री परिवार के जिला अध्यक्ष रौनक मिश्र, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के जिला महामंत्री रपन गुप्ता, मंत्री डब्लू रवानी, ओजस्विनी की जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, बजरंगी राम, संजय सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


