भास्कर न्यूज |गिरिडीह झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक गुरुवार को सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स परिसर में जिलाध्यक्ष चन्द्रमणि प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अन्य जिलों में कई समस्याओं का समाधान हो चुका है, लेकिन गिरिडीह जिले में अब भी अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित हैं। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपेगा। बैठक में प्रमुख रूप से निम्न मांगों को उठाया गया वर्ष 2023 में नियुक्त प्रशिक्षित स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा-संपुष्टि शीघ्र की जाए। वर्ष 2019 में सेवा-संपुष्टि प्राप्त शिक्षकों की त्रुटियों का निराकरण कर शुद्धिपत्र निर्गत किया जाए, जिसके लिए संघ पूर्व में कई बार ज्ञापन दे चुका है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का प्रभार माध्यमिक शिक्षकों को दिया जाए। सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक एवं अनुसेवक की पदस्थापना सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला सचिव मो. अख्तर अंसारी, जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, मिथुन राज, महेन्द्र प्रसाद दांगी, राजेश कुमार सिंह, सत्यनारायण प्रसाद वर्मा, केशरी नन्दन, इन्द्रदेव साव, दीपक राय, महेन्द्र कुमार, मो. इरशाद अंसारी, बसंत कुमार, जितेन्द्र विश्वकर्मा, विकास कुमार, मुकेश कुमार पाण्डेय, निवास त्रिवेदी, जितेन्द्र भगत, अविनाश पाण्डेय, बमशंकर आदि थे। नवडीहा | महेन्द्र कुमार वर्मा को गिरिडीह जिला भारतीय जनता पार्टी का ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा नवडीहा मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा सहित विनय कुमार वर्मा, दीनदयाल वर्मा, मनोज दास, राजबाबू, अशोक साव, विनोद कुमार वर्मा, दीपक भारती, राजेन्द्र यादव उर्फ राजू यादव, शोनू मोदी, अतवारी महतो, सहदेव वर्मा, प्रदीप ठाकुर, अरुण राणा, शुभम कुमार सहित अन्य बधाई दीं।


