भास्कर न्यूज | जशपुरनगर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जशपुर में परीक्षा पे चर्चा 2026 के अंतर्गत पराक्रम दिवस के अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर विषय पर अंतरविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय जशपुर, सैजेस जशपुर, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, प्रयास रेजिडेंशियल स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जशपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मिडिल स्टेज वर्ग में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जशपुर के कक्षा 6‑ब के अनंत नारायण सिंह और पीएम श्री स्कूल जेएनवी जशपुर के कक्षा 6‑ए के अक्षत यादव ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पीएम श्री स्कूल जेएनवी जशपुर के कक्षा 7‑ए के कार्तिक साहू को मिला। सेकेंडरी स्टेज वर्ग में प्रथम पुरस्कार सैजेस जशपुर की कक्षा 11‑ए की तनु कुमारी ने जीता। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से सैजेस जशपुर की कक्षा 11‑ए की मान्यता भगत और शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के कक्षा 12‑ए के गोविंद हलदार को मिला। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न के रूप में पुस्तकें भेंट की गईं। पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति और ज्ञान के प्रति उत्साह देखा गया।


