अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस: 475 दिव्यांग स्पर्धा में दिखाएंगे प्रतिभा

भास्कर न्यूज | कोंडागांव 3 दिसंबर को दिव्यांग व्यक्तियों के सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, समान अवसर एवं अधिकार प्रदान करने तथा उनके समर्थ से परिचित कराने के लिए प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 03 दिसंबर को दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ऐसे दिव्यांग जन जिनको कृत्रिम हाथ या पैर की आवश्यकता है, उनकी नाप लेकर कृत्रिम अंग भी प्रदान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम जिला स्तर पर समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से 3 दिसंबर को एनसीसी ग्राउंड में आयोजित किया गया है। जिसमें शिक्षा विभाग, सभी जनपद पंचायत, नगर पंचायत केशकाल एवं नगरी निकाय क्षेत्र के दिव्यांग जनों को निश्चित संख्या के अनुसार जिसमें सभी पांचों ब्लाकों से 50-50, नगर पंचायत केशकाल से 20, कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र से 60 तथा शिक्षा विभाग अध्ययनरत दिव्यांग जन विद्यार्थी 125 कुल 475 की संख्या में चयनित दिव्यांग जन इस खेल का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर पर डीएमसी ईमेल बघेल समग्र शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल प्रतिभा में सभी प्रकार के दिव्यांग जन जिसमें श्रवण बाधित, अस्थि बाधित, बौद्धिक निशक्तता, पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेल जैसे 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ तथा एकल एवं सामूहिक नृत्य, साहित्यिक कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, कविता व कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मानसिक मंद बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, बास्केटबॉल थ्रो, सॉफ्ट बाल थ्रो, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए मिश्रित मोतियों को अलग करना, स्पर्श द्वारा कपड़ों में भेद करना, अबेकस द्वारा गिनती, 25 मीटर दौड़ , श्रवण बाधित बच्चों के लिए लंबी कूद, तवा–गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ , अस्थि बाधितों के लिए ट्राई साइकिल दौड़, बैसाखी दौड़ का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *