अंतिम रसमों में सलीम बोले आज मैं गरीब हो गया:मेरे पिता संगीत की दुनिया के बादशाह थे,रिशतेदार-बोले हमे गर्व-हमारी बरादरी का नाम रोशन किया

, बोले—मेरे पिता संगीत की दुनिया के बादशाह थे पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम अपने पिता की अंतिम रस्मों के दौरान भावुक हो गए। रिश्तेदारों और संगीत जगत से जुड़े लोगों के बीच फूट-फूट कर रोते हुए उन्होंने कहा कि आज उनसे ज्यादा गरीब कोई नहीं है, क्योंकि उनके पिता उन्हें छोड़कर चले गए हैं। मास्टर सलीम ने कहा कि उनके पिता को उस्ताद आप लोगों ने बनाया था। वह इसी बिरादरी में जन्मे, उन्हें बातचीत करना आता था और गाना उनकी रग-रग में बसा हुआ था। भावुक होते हुए सलीम ने कहा कि उनके पिता ने संगीत की दुनिया में जो नाम कमाया, उसे हमेशा बरकरार रखा जाना चाहिए। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनके पिता सिर्फ उनके नहीं, बल्कि पूरी बिरादरी और संगीत जगत की अमानत थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मास्टर सलीम को ढांढस बंधाया और कहा कि उनके पिता सिर्फ बिरादरी के ही नहीं, बल्कि पूरे संगीत जगत के बादशाह थे। उन्होंने पटियाला घराने का नाम अमर कर दिया और पंजाब में उनके जैसा उस्ताद होना बहुत मुश्किल है। रिश्तेदारों और संगीत जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि एक गरीब परिवार में जन्म लेकर संगीत की दुनिया का बादशाह बनना अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि पिता द्वारा दी गई संगीत की शिक्षा का ही नतीजा है कि आज पंजाब के कई बड़े सिंगर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। यह पूरी बिरादरी और संगीत जगत के लिए गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *