अंतिम लड़ी के संपट श्री सहज पाठ साहिब शुरू, 22 को डाले जाएंगे भोग

भास्कर न्यूज | जालंधर डेरा निर्मल तख्त बाबा बुड्ढा साहिब, आत्मदर्शी हरि मंदिर दकोहा, जालंधर कैंट (तप स्थान संत बाबा जसवंत सिंह जी और बाबा भगवंत भजन सिंह जी) में बसंत पंचमी के अवसर पर 75वां वार्षिक सत्संग 21 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वार्षिक सत्संग के संबंध में अंतिम लड़ी के संपट श्री सहज पाठ की शुरुआत की गई। पाठ के आरंभ से पहले डेरे के हजूरी रागी भाई अमरजीत सिंह ने संगत को अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। कथावाचक बाबा अनोख सिंह ने गुरमत विचार साझा किए। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर बाबा बुड्ढा साहिब जी के चरणों में शुक्राने की अरदास की और बाबा अमनप्रीत सिंह जी से आशीर्वाद लिया। बाबा अमनप्रीत सिंह जी ने बताया कि संपट श्री सहज पाठ के भोग 22 जनवरी को सुबह 10 बजे डाले जाएंगे। इसके बाद श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटियों की ओर से पाठ के बाद दोपहर 2 बजे तक दीवान सजेंगे। 23 जनवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक आसा दी वार का कीर्तन होगा। इसके बाद दीवान सजेंगे, जहां पंथ के प्रसिद्ध ढाडी और कवीशरी जत्थे हाजिरी भरेंगे। इस दौरान गुरु का लंगर अटूट वितरित किया जाएगा। प्रबंधक और सेवादार जोबनप्रीत सिंह ने बताया कि संपट पाठ की लड़ी पूरे साल डेरे में चलती रहती है। इस मौके पर अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, बीबी जसविंदर कौर, बीबी मंजीत कौर, रमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *