शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस को समर्पित घई नगर से सजाया नगर कीर्तन

भास्कर न्यूज | जालंधर शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह, न्यू मॉडल हाउस घई नगर से नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में सजा यह नगर कीर्तन अरदास के बाद नगाड़ों और जयकारों की गूंज के बीच श्रद्धा और भावनाओं के साथ शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद गतका अखाड़े, नगाड़ा सेवा, शब्दी जत्थे और बैंड-बाजे ने नगर कीर्तन की रौनक बढ़ाई। नगर कीर्तन में पालकी साहिब के आगे संगत ने फूलों की वर्षा और सफाई की सेवा निभाई। विभिन्न स्थानों पर संस्थाओं और संगत ने पुष्पवर्षा की। नगर कीर्तन में धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नतमस्तक होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर चेयरमैन भूपिंदर सिंह, प्रधान रजिंदर सिंह मुल्तानी, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट बलविंदर जीत सिंह लक्की, सीनियर उप प्रधान कुलविंदर सिंह, कैशियर जसवंत सिंह, परमजीत सिंह सेठी, सेक्रेटरी एडवोकेट रणजीत सिंह, हेड ग्रंथी भाई प्रीतम सिंह नूर, कुलविंदर सिंह हीरा, जसप्रीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *