अंतिम संस्कार के दौरान चले लाठी-डंडे, पथराव:महेश्वर में पुलिसकर्मी, चौकीदार और ग्रामीण घायल; 3 थानों की पुलिस पहुंची, तब संभले हालात

महेश्वर में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव में एक पुलिस जवान, गांव के चौकीदार और कई ग्रामीण घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए तीन थानों की फोर्स भेजी गई। मामला सुलगांव दगड़ी गांव में सोमवार का है। गांव में ही रहने वाले मोहन पाटीदार की मां का निधन हो गया था। परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार करने नर्मदा तट से करीब 200 मीटर दूर खुले स्थान पर पहुंचे। दाह संस्कार की तैयारी के दौरान गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि अंतिम संस्कार नर्मदा से निर्धारित दूरी पर करना चाहिए। आपत्ति को लेकर बातचीत, बहस में बदली। फिर विवाद हिंसक हो गया। दूसरे पक्ष ने अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पथराव करने वालों की पहचान कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला मौके पर पहुंचीं। मंडलेश्वर, महेश्वर और कसरावद थानों से पुलिस बल बुलाया। जिसकी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, गांव में फिलहाल शांति है। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *