इंदौर में कबाड़ की दुकान में लगी आग:दुकान में भरा था प्लास्टिक और गत्ता, जेसीबी से शेड तोड़कर पाया आग पर काबू

इंदौर के हवा बंगला रोड पर सोमवार सुबह एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे गायत्री गेट फुटी कोठी रोड स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी तत्काल मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने करीब 10 हजार लीटर पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। एसआई संतोष दुबे के अनुसार आग लगने वाली दुकान जितेंद्र पुत्र बाबूराव की है, जो यहां कबाड़ का व्यवसाय करते हैं। दुकान किराए पर ली गई थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने पहले दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। दुकान के पीछे की ओर प्लास्टिक गत्ते और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। जेसीबी की मदद से शेड तोड़कर बुझाई आग घटना की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए जोनल ऑफिसर लोकेश शर्मा ने नगर निगम की जेसीबी मौके पर भेजी। जेसीबी की मदद से शेड को एक तरफ से तोड़ा गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों को आग बुझाने में सफलता मिली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *