अंधड़ से कई पेड़ गिरे, फ्लेक्स व दुकानों के शेड उड़े

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर विकासखंड में रविवार तड़के तेज आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचा दी। धूल भरी तेज हवाओं और बिजली की कड़क के साथ आई बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर गए। फ्लेक्स और दुकानों के शेड उड़ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए, जिससे घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं उमस और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर छोटे बच्चों में सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जबकि वयस्कों में वायरल फीवर की शिकायतें बढ़ गई हैं। बारिश और गर्मी के चलते सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतु सड़कों और घरों में दिखने लगे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *