पलामू में छत्तरपुर के बाघामाड़ा गांव में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 55 वर्षीय विमला देवी की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 मई की रात विमला देवी अपने पति हरि भुईयां के साथ घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने मृतका के पड़ोसी गौतम कुमार (23) और उसके रिश्तेदार विनोद भुइंया को गिरफ्तार किया है। गौतम ने अपने रिश्तेदार विनोद की मदद से सकेंद्र उरांव से संपर्क किया एसपी रिष्मा रमेशन के अनुसार, गौतम की भाभी और बच्चे लंबे समय से बीमार हैं। गौतम को विश्वास था कि विमला देवी टोना-टोटका (डायन) करती हैं। वह अपने परिवार की बीमारी का कारण विमला देवी को मानता था। गौतम ने अपने रिश्तेदार विनोद की मदद से सकेंद्र उरांव से संपर्क किया। सकेंद्र ने हत्या के लिए 80 हजार रुपए की मांग की। इसमें 50 हजार एडवांस और 30 हजार बाद में देने की बात तय हुई। सकेंद्र ने याद अली उर्फ सोनू अली और एक अन्य साथी को इस योजना में शामिल किया। सकेंद्र और याद अली पहले से हाइवा जलाने के मामले में जेल में बंद हैं अपराधियों ने पहले विमला के घर की रेकी की। फिर बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया। सकेंद्र और याद अली पहले से हाइवा जलाने के मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एक फरार अपराधी की तलाश जारी है।


