पंजाबी सिंगर गुरदास मान के भाई का निधन:मोहाली के अस्पताल में अंतिम सांस ली, चंडीगढ़ में कल अंतिम संस्कार होगा

पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार को देहांत हो गया। उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह करीब 2 महीने से बीमार चल रहे थे। अब मंगलवार को चंडीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार होगा। गुरपंथ मान (68) मूलरूप से गिदड़बाहा के रहने वाले थे।​​​​​​ वह कस्बे में एक कमीशन एजेंट का काम करते थे। उनके रिश्तेदारों ने बताया है कि बीमारी के बाद गुरपंथ की हालत में सुधार हुआ था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन आज उनकी तबीयत फिर से बिगड़ी और मौत हो गई। गुरपंथ के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। वहीं, गुरदास और गुरपंथ दो ही भाई थे। इनकी एक बहन है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *