अंबागढ़ चौकी| शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को जिला स्तरीय पुस्तक मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है। मेला में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशक, पुस्तक विक्रेता साहित्य, विज्ञान, इतिहास, तकनीकी से जुड़ी किताबें होंगी।


