सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय आईटीबीपी में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह आयोजन 14 से 29 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम भुवनेश्वर मुख्यालय के साथ कोंडागांव और नारायणपुर में भी आयोजित किया जा रहा है। सेनानी (स्टाफ) एएन दत्ता ने कार्यक्रम में सरकारी कामकाज में सरल हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया। क्षेत्रीय मुख्यालय खोर्द्धा (ओडिशा) के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। सहायक सेनापति (राजभाषा) ने बताया कि पखवाड़े में सात प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें से दो प्रतियोगिताएं हिंदीतर भाषी कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाएंगी। सभी कर्मचारियों से इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह किया गया है। हिंदी पखवाड़ा मनाने का आह्वान बता दें कि इस वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पांचवें राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी केंद्रीय कार्यालयों में हिंदी पखवाड़ा मनाने का आह्वान किया। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।


