अंबाड़ी अयोध्या धाम मंदिर के सामने गड्ढों की मरम्मत

सलामतपुर | सांची विकासखंड के अंबाड़ी अयोध्या धाम मंदिर के सामने लंबे समय से सड़क पर तालाब जैसे गहरे गड्ढे बने हुए थे। इनमें पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बाइक चालक इन गड्ढों की वजह से फिसलकर घायल भी हो चुके थे। इस जन समस्या से जुड़े मुद्दे को दैनिक भास्कर ने अपने विशेष “जनता की आवाज़” कॉलम में 3 दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत शुक्रवार दोपहर 2 बजे इन गड्ढों की मरम्मत कराई गई। गड्ढों को भरने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली और दैनिक भास्कर के विशेष कॉलम “जनता की आवाज़” की सराहना की। ठेकेदार का कहना है कि लगभग एक या दो महीने बाद इस स्थान पर 30 मीटर सीसी रोड डाल दिया जाएगा, जिसका प्रस्ताव भेजा गया है। नसीम अली, सलामतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *