रायसेन | ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वन स्टॉप सेंटर (सखी महिला एवं बाल विकास विभाग) के मार्गदर्शन में हुआ। विशेषज्ञों ने छात्राओं को आत्म-सुरक्षा के महत्व पर जानकारी दी। उन्हें कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। छात्राओं को बताया गया कि आपात स्थिति में क्या कदम उठाएं और किससे तुरंत संपर्क करें। विद्यालय प्रबंधन ने विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। कहा, आगे भी ऐसे जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।


