अंबाला से पंचकूला-जीरकपुर तक मिलेगी ई-बस:रोडवेज द्वारा चलाई गई; सिटी स्टैंड से रवाना, अभी 10 बसें हो रही संचालित

हरियाणा एक अंबाला से जीरकपुर और पंचकूला के लिए अब वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो चुकीं हैं। इससे पहले इन बसों को ट्रायल के लिए चलाया गया था। इससे दैनिक यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा करीब 15 दिन पहले दोसड़का और साहा इंड्रस्ट्रियल क्षेत्र के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों को ट्रायल के लिए चलाया गया था। लेकिन साहा इंड्रस्ट्रियल क्षेत्र पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण एक इलेक्ट्रिक बस को हटाकर दोसड़का रूट पर लगा दिया। 10 बसें हो रहीं हैं संचालित इस समय अंबाला में 10 इलेक्ट्रिक बसें हैं। जिसमें से 4 इलेक्ट्रिक बसों को ट्रायल के तौर पर संचालन किया जा रहा है। अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह 7 बजे पहली बस और साढ़े 7 बजे दूसरी बस जीरकपुर- पंचकूला के लिए संचालन करती है। इसके बाद यह बस साढ़े 7 बजे और 8 बजे अंबाला छावनी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर पंचकूला और जीरकपुर के लिए रवाना हो रही है। अंबाला सिटी बस स्टैंड से दो इलेक्ट्रिक बसें दोसड़का के संचालन कर रही है। जो अंबाला छावनी, साहा , मुलाना होते हुए दोसड़का स्टैंड पर पहुंच रही है। यह दोनों बसें सुबह के समय 4 चक्कर और शाम के समय 4 चक्कर लगा रही हैं। अंबाला सिटी से बोह के लिए एक बस इसी तरह से अंबाला सिटी से एक इलेक्ट्रिक बस बोह के लिए संचालन कर रही है, जो सुबह और शाम एक-एक चक्कर लगा रही है। इसके बाद दिनभर यह बस अंबाला सिटी से कैंट के बीच संचालन करती है। अंबाला सिटी से अंबाला छावनी तक 5 बसें जानकारी के अनुसार, अंबाला सिटी बस स्टैंड से अंबाला छावनी बस स्टैंड के लिए 5 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रहीं हैं। जो दिनभर यात्रियों को लेकर कैंट से सिटी और सिटी से कैंट पहुंचा रही हैं। इसमें यात्रियों का रुझान भी काफी अच्छा दिख रहा है। रोजाना 3 हजार से अधिक लोग इसमें सफर कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *