सीकेडी ने श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल को स्कूल वैन सौंपी

अमृतसर| चीफ खालसा दीवान के प्रबंधन में चलने वाले श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूलों को नई स्कूल वैन उपलब्ध करवाई गई है। श्री गुरु हरकृष्ण स्कूलों की ब्रांचों घसीटपुरा, महल जंडियाला, नवां पिंड, देसा सिंह मजीठा, सुल्तानविंड लिंक रोड और पट्टी के प्रशासकों को वैन की आज चाबियां सौंपी गईं। दीवान के अध्यक्ष डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि भविष्य में भी दीवान सीकेडी स्कूलों को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नई बसें और स्कूल वैन मुहैया करवाता रहेगा ताकि दूरदराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थी खासकर प्राइमरी विंग के बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकें। इस अवसर पर संतोख सिंह सेठी, रमणीक सिंह, जसपाल सिंह ढिल्लों, हरविंदर पाल सिंह चुघ, कंवर सुखजिंदर सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *