लोगों को छूट का लाभ दिलाना उद्देश्य : एडिशनल कमिश्नर

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम की ओर से शहर में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स और सेवा शुल्क की रिकवरी को लेकर सूबा सरकार की ओर से लागू की गई वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को लागू करने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की है। यह स्कीम 31 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी, जिसके तहत बकाया राशि पर विशेष छूट दी जा रही है। नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर सुरिंदर सिंह की ओर से विभिन्न जोन में टीमों का गठन किया गया है, जो वार्ड स्तर पर जाकर लोगों को स्कीम के लाभों के बारे में जानकारी देंगी और बकाया राशि की वसूली को सुचारू रूप से सुनिश्चित करेंगी। जोनवाइज टीमें कैंप लगाएंगी और मौके पर ही समाधान के लिए मौजूद रहेंगी। इस दौरान जहां अधिकारी प्रापर्टी टैक्स की वन टाइम सेटलमेंट के जरिए वसूली करेंगे, वहीं पानी और सीवरेज के कनेक्शनों को लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि स्कीम का लाभ उठाएं और समय पर बकाया राशि का भुगतान करके कानूनी कार्यवाही से बचें। जोन कैंप की डेट अफसरों की ड्यूटी नॉर्थ 1 और 2 जुलाई ललित कुमार, धर्मवीर सिंह, जगजीवन ईस्ट 3 और 4 जुलाई गुरदीप सिंह, सुभाष सिंह और राज कुमार वेस्ट 7 और 8 जुलाई कुलवंत सिंह, हरविंदर और बब्बू सिंह सेंट्रल 9 और 10 जुलाई सुनील कुमार और लवलीन सिंह साउथ 11 और 14 जुलाई ललित कुमार और धर्मवीर सिंह नॉर्थ 15 और 16 जुलाई गुरदीप सिंह और सुभाष सिंह वेस्ट 17 और 18 जुलाई कुलवंत सिंह और हरविंदर सिंह ^ कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य जहां बकाया टैक्स वसूलना है, वहीं नागरिकों को टैक्स में छूट का लाभ दिलाना भी है। इसके अलावा लोगों को ऑन-द-स्पॉट समाधान की सुविधा मुहैया कराना है। -सुरिंदर सिंह, एडिशनल कमिश्नर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *