अंबिकापुर का मामला:पोस्टमार्टम के लिए 10 हजार रु. मांगने के मामले में डॉक्टर बर्खास्त, बीएमओ सस्पेंड

बच्चों के पोस्टमार्टम के लिए 10-10 हजार रुपए मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के बाद डॉ. अमन जायसवाल को पद से हटा दिया है। वहीं, लुंड्रा के बीएमओ राघवेंद्र चौबे को निलंबित किया है। दरअसल, लुंड्रा इलाके के सिलसिला गांव में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हुई थी। परिजन का आरोप था कि जब वे पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल में बच्चों को लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उनसे 10-10 हजार रुपए की मांग की थी। परिजन ने बताया कि रघुनाथपुर के डॉक्टरों ने उनसे बंद कमरे में पैसे की मांग की थी। जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने पहले दोनों बच्चों के पीएम के लिए 10-10 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में परिजन ने गरीब होने की बात कही तो डॉक्टर ने 5-5 हजार रुपए देने को कहा। हालांकि बाद में दोनों बच्चों के पीएम के बदले पांच हजार रुपए की मांग की थी। कलेक्टर ने दोनों बच्चों के परिजन को मुआवजे के रूप में चार-चार लाख रुपए का चेक दिया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्य सचिव को भी कार्रवाई करने के आदेश दिए। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई
जिस जगह पर बच्चों की डूबने से मौत हुई थी, वहां कलेक्टर के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे। परिजन के बयान के आधार पर पता चला कि डॉक्टर ने पीएम करने के बदले पैसे की मांग की थी। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। जांच में जो भी आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. पीएस मार्को, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *