अंबेडकर जयंती पर प्रभात फेरी निकाली, हजारों लोग शामिल

लुधियाना|अंबेडकर नवयुवक दल भारत के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली। यात्रा ढोलेवाल के फेरुमान गुरुद्वारा से शुरू होकर विश्वकर्मा चौक, जगराओं पुल, घंटाघर, पुरानी सब्जी मंडी होते हुए जालंधर बायपास पहुंची, जहां बाबा साहब की प्रतिमा को नमन किया गया। समापन तक्षशिला बुद्ध विहार कड़ियां में हुआ। दल के बंसीलाल प्रेमी ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं, मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी, लेकिन आज भी 75% जनता को उनके कार्यों की जानकारी नहीं। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों के लिए उन्होंने कानून मंत्री पद छोड़ा, मजदूरों को 8 घंटे काम, ईएसआई और रविवार की छुट्टी जैसी सुविधाएं दिलाईं, किसानों के लिए बीमा योजना और रिजर्व बैंक की स्थापना की। कार्यक्रम में करनैल सिंह जोसन, लल्लन बौद्ध, शिवकुमार, विनोद भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *