लुधियाना|लुधियाना नॉर्थ के अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सिविल सर्जन कॉम्प्लेक्स) में पंजाब स्वास्थ्य विभाग और विधायक मदन लाल बग्गा की अगुवाई में लगे निःशुल्क मेडिकल कैंप में 587 मरीजों की जांच व इलाज हुआ। 4 महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह व बग्गा द्वारा उद्घाटित इस केंद्र पर स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, सामान्य चिकित्सा दी गईं। डीसी हिमांशु जैन, मेयर डॉ. इंदरजीत कौर, मेयर राकेश पराशर, डॉ. पूनमप्रीत कौर व सिविल सर्जन डॉ. रमनीप कौर विशेष रूप से मौजूद रहे।


