डूंगरपुर में भाजपा ने रविवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा के सामने दीपोत्सव मनाया। दीप जलाकर संविधान में बाबा साहब को ओर से दिए हक अधिकारों पर चर्चा की। वही कांग्रेस पर बाबा साहब को अपमानित करने के आरोप लगाए। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, बंशीलाल कटारा, शांतिलाल पंड्या समेत कई कार्यकर्ता शाम के समय कलेक्ट्री सामने स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। भाजपा की ओर से उनकी प्रतिमा के सामने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमे कई हक ओर अधिकार दिए हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब को सम्मान देने की बजाय उनका अपमान किया। भाजपा ने हमेशा ही बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया है। इसके बाद भाजपा की ओर से दलित और पिछड़ी बस्ती में लोगो से मिले ओर उनकी समस्याएं भी सुनी। वहीं, सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी अपील की।


