अंबेडकर जयंती पर समरसता दिवस:बालोद में 10 ग्राम पंचायतों में सीएससी सेंटर का MOU; संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

बालोद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। साथ ही जल संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिले के 10 ग्राम पंचायतों का सीएससी सेंटर एमओयू भी संपन्न हुआ। समारोह में भाजपा नेताओं के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। देश के नवनिर्माण में डॉ अंबेडकर की रही भूमिका भाजपा के सीनियर नेता पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जंयती पर सामाजिक समरसता दिवस मनाने का निर्णय लिया। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने जीवन के हर क्षेत्र में प्रतिकुल परिस्थितियों का सामना करते हुए देश के नवनिर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई है। उन्होंने निचले तबके के लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। हम सभी को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। ’मोर दुआर, साय सरकार’ अभियान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ’मोर दुआर, साय सरकार’ महाभियान चलाए जाने तथा भूजल स्तर में वृद्धि हेतु जल संरक्षण का कार्य करने की जानकारी दी। 10 ग्राम पंचायतों का सीएससी सेंटर एमओयू कार्यक्रम में जिले के 10 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सामान्य सेवा केन्द्र के वीएलई के सर्विस प्रदाता के मध्य एमओयू की कार्रवाई भी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *