अंबेडकर सम्मान समारोह में 250 विशिष्टजनों का किया गया सम्मान

जांजगीर| जांजगीर में आयोजित अंबेडकर सम्मान समारोह गरिमा और उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 250 लोगों को सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री ने जांजगीर ऑडिटोरियम का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगा कहा नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर कई स्मारक बनाए गए, पर अंबेडकर को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। भाजपा सरकार ने उन्हें भारत रत्न से नवाजते हुए दिल्ली, मुंबई और लंदन में उनके नाम से भव्य स्मारक बनाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा आने वाले समय में जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ के नक्शे में अलग पहचान बनाएगा। चौधरी ने कहा कि बाबा साहब एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जिसे भाजपा आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन अमर सुल्तानिया ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *