मांग और जरूरतों को ध्यान में रख विकास कार्यों की दी जा रही स्वीकृति: वीरेन्द्र

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिला पंचायत सभापति वीरेन्द्र साहू ने कवर्धा विधानसभा के ग्रामों में स्वीकृत विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने वीरेन्द्र साहू ने ग्राम भीमपुरी में 6.50 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। ग्राम भेदली में 6.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन, 2 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली और 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आहाता निर्माण का भूमिपूजन किया। वीरेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार और उप मुख्यमंत्री द्वारा कवर्धा विधानसभा के ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। अब ये कार्य धरातल पर भी नजर आने लगे हैं। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों की स्वीकृति लगातार दे रहे हैं। कार्यक्रम में भागवत सेन, दिलीप साहू, नरेश साहू, रघुनाथ योगी, वीरसिंह पटेल, सुखदास डहरिया, तामेश्वर साहू, आनंद यादव, परमानंद डहरिया आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *