श्रीगंगानगर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की रेंजर टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च ‘लक्ष्मी मजूमदार अवॉर्ड’ हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला स्काउट मुख्यालय एवं महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सीओ स्काउट इंद्राज सुथार एवं सीओ गाइड मोनिका यादव ने रेंजर लीडर कोमल बंसल और सीनियर रेंजर मेट मुस्कान शर्मा सहित पूरी टीम को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कोमल बंसल ने इस सफलता का श्रेय टीम की वर्षभर की सेवा गतिविधियों को दिया। मुस्कान शर्मा ने फाइल तैयार करने में मार्गदर्शन के लिए कुलदीप शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंग्रेज सिंह, यतिन वर्मा और रामकुमार स्वामी सहित कई स्काउटर उपस्थित रहे।


