टोंक| जिले की तहसील निवाई की ग्राम बडोदिया में नवीन औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किये जाने के लिए 80 हैक्टेर भूमि का आंवटन सोमवार को कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने रीको के पक्ष में किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया एंव रीको क्षेत्रीय प्रबंधक सीताराम मीना मौजूद रहें। क्षेत्रीय प्रबंधक रीको ने बताया कि रीको द्वारा शीघ्र ही निवाई के ग्राम बडोदिया में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टोंक जिले में 10 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा चुके है।


