आसनसोल सीआईबी की टीम ने कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ट्रेन के एसी-3 कोच से अवैध शराब जब्त की है। साथ ही बिहार में शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 33,810 रुपए आंकी गई पकड़े गए आरोपियों में पटना जिले के बख्तियारपुर के सुखवंत लाल (45) और दीपक कुमार (19) शामिल हैं। दोनों अवैध शराब को तीन पिट्ठू बैग और एक ट्रॉली में छिपाकर ले जा रहे थे। जब्त कुल 259 पीस शराब की कीमत 33,810 रुपए आंकी गई है। आरपीएफ पोस्ट मधुपुर ने गवाहों की मौजूदगी में शराब को जब्त किया। कानूनी कार्रवाई के बाद जब्त शराब को उत्पाद विभाग देवघर भेज दिया गया है।


