अकोदिया में मेवाड़ा, सलसलाई में परमार बने ब्लॉक अध्यक्ष

अकोदिया| कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह सिकरवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री हुकम सिंह कराड़ा की अनुशंसा पर, जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह की सहमति से, अकोदिया ब्लॉक में महेंद्र सिंह मेवाड़ा और सलसलाई ब्लॉक में शिव परमार को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर बुधवार को बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह मेवाड़ा और सलसलाई ब्लॉक के शिव परमार का साफा बांधकर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर संगठन मंत्री भगवत सिंह परमार, राहुल मंडलोई, कुमेर सिंह मेवाड़ा, महेश कंचन, मुकेश खत्री, नीतेश डागा, सचिन जैन, करण सिंह मेवाड़ा, भगवत सिंह सोनगरा, सुरेंद्र राठी, जगदीश पार्षद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *