अक्षय कुमार की बेटी से मांगी गई थीं न्यूड तस्वीरें:एक्टर ने ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई घटना का किया खुलासा, महाराष्ट्र CM से लगाई गुहार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बेटी नितारा के साथ ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई एक अजीब घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी जब एक वीडियो गेम खेल रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उससे न्यूड फोटोज मांगीं। दरअसल, 3 अक्टूबर को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर एक्टर ने कहा, मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। उस समय वह एक अनजान व्यक्ति के साथ खेल रही थी। जब आप गेम खेलते हैं, तो वहां से कभी-कभी मैसेज आने लगते हैं फिर एक मैसेज आया तुम लड़का हो या लड़की? मेरी बेटी ने जवाब दिया ‘लड़की’। उसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? । उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां को बताया। यहीं से चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है। अक्षय कुमार ने आगे सीएम देवेंद्र फडणवीस से निवेदन करते हुए कहा कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ होना चाहिए, जिसमें उन्हें इस बारे में समझाया जाए। बता दें कि अक्षय कुमार की बेटी नितारा 13 साल की हैं। एक्टर अक्सर मीडिया की नजरों से अपनी बेटी को सुरक्षित रखते हैं। हालांकि, वे कभी-कभार सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं, लेकिन ज्यादातर तस्वीरों में नितारा का चेहरा छुपा होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *