एक्टर राम चरण ने दिखाई तीरंदाजी की स्किल्स:दशहरा के कार्यक्रम में रावण के पुतले पर चलाए तीर, पत्नी उपासना ने शेयर किया वीडियो

साउथ एक्टर राम चरण ने गुरुवार को दशहरा के दौरान अपनी तीरंदाजी की स्किल्स दिखाई। उन्होंने रावण की पुतलों पर तीर चलाए। उनकी पत्नी उपासना कोनिदेला ने इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। बारिश के बावजूद कई लोग इवेंट में पहुंचे और हिस्सा लिया। इस मौके पर आर्चरी प्रीमियर लीग का भी लॉन्च हुआ। वीडियो में राम चरण बड़ी सहजता से धनुष-बाण संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया और बारिश के बावजूद कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद कहा। दरअसल, दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 से 12 अक्टूबर तक आर्चरी प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। इसमें 12 देशों के तीरंदाज भाग ले रहे हैं। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि इस आयोजन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कर रहे हैं। लीग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच देगी और भारत में तीरंदाजी को नई पहचान दिलाएगी। आर्चरी प्रीमियर लीग का मकसद तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाना और खेल को ज्यादा ध्यान देना है। राम चरण ने इस मौके पर ट्रेडिशन और खेल की भी अहमियत बताई। फिल्मों की बात करें तो राम चरण आखिरी बार फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आए थे। यह फिल्म जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी। शंकर ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म में पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा था और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। वर्तमान में वह ‘पेड्डी’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक बहादुर गांव वाले की है, जो खेल के जरिए अपने लोगों को जोड़ता है और दुश्मन से लड़ता है। हाल ही में राम चरण ने फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे किए हैं। जिस पर ‘पेड्डी’ टीम ने लिखा, हम हमारे पेड्डी के 18 शानदार साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। स्क्रीन पर शानदार विरासत को लेकर और स्क्रीन के बाहर अपने सिंपल अंदाज में, आप सभी स्टार्स से अलग खड़े हैं और अपना रास्ता खुद बनाया, हमें कई यादगार और ऊर्जावान पल दिए। मेगा पावर स्टार राम चरण और उनके सफर का जश्न मना रहे हैं। बड़ी चीजें अभी आने वाली हैं, शुरू हो रही है पेड्डी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *