अखंड दीप के लिए एकत्रित कर रहे घी

बड़वानी | राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की ओर से ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा सहित अन्य महान क्रांतिकारियों की जन्म स्थलों पर भगवान शंकराचार्य के सान्निध्य में अखंड दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। अखंड दीप के लिए घी एकत्रित करने के लिए घर-घर से दो चम्मच घी संग्रह करने की रथ यात्रा शुरू की गई। जिसे जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। महासंघ का राष्ट्रीय व प्रादेशिक अधिवेशन 26 फरवरी से 1 मार्च तक अलीराजपुर जिले के भाभरा में होगा। अधिवेशन में देश से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और किसान-मजदूरों के हितों पर चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *