बिलवारोड | ग्राम खड़की टांडा में रविवार शाम बाबा रामदेव, संतोषी माता व महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के एक वर्ष पूर्ण होने पर धार्मिक आयोजन होंगे। रात 8 बजे के बाद सत्संग होगा। सत्संग में राधे चैतन्य बाबा भक्तों को प्रवचन देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। दूसरे दिन सोमवार सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अभा चैतन्य साधक परिवार के जिलाध्यक्ष रामदास चौहान ने धर्म प्रेमी जनता से इसमें शामिल होने का आव्हान किया है।


