जिले में 5 हजार बीमा सखियों की जरूरत

बड़वानी | एसबीएन शासकीय पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने शनिवार को बीमा सखी योजना के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को योजना की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने कहा बीमा सखी योजना छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ आय का सशक्त माध्यम है। इस योजना में तीन वर्षों तक स्टाइपेंड के साथ कमीशन प्राप्त होगा। इसके बाद सिर्फ कमीशन के माध्यम से भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। शाखा प्रबंधक श्याम कुमार गेडाम ने जानकारी दी कि जिले में 5 हजार बीमा सखियों की जरूरत है। कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के विकास अधिकारी कमलजीत सिंह सचदेव, संतोष कोरी व मनोज मिश्रा ने विषय विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन दिया। सचदेव ने बताया एलआईसी की बीमा सखी योजना महिलाओं को इंश्योरेंस सेक्टर में उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा से शुरू किया था। 18 से 70 वर्ष की 10वीं पास महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं। चयन प्रक्रिया में पंजीयन, कम्प्यूटर आधारित आईसी-38 परीक्षा प्रशिक्षण शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *