ग्राम भीलखेड़ा में मनाया आनंद उत्सव

बड़वानी | राज्य आनंद संस्थान भोपाल के निर्देश पर शनिवार को ग्राम भीलखेड़ा के शासकीय मिडिल स्कूल परिसर में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के महिला व पुरुषों के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। चेयर रेस, रस्साकस्सी, नींबू रेस, 100 मीटर की दौड़ सहित महिला व पुरुषों की अलग-अलग खेलकूद गतिविधियां कराई। इन प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों ने बड़े उत्साह, उमंग व आनंद के साथ सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को तनावमुक्त जीवन, आपसी सहयोग और सामूहिक आनंद के महत्व से जोड़ना रहा। गांव के बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने खेलों के माध्यम से अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान कार्यक्रम की नोडल अधिकारी संकुल प्राचार्य हेमलता कुरील, प्रधान पाठक नंदेश सोलंकी, कसरावद पंचायत के सुरेश पाटोद, शिक्षक अनार सिंह आवास्या, मनीष जोशी, अनीता चोयल, प्रियंका भदोरिया, चंदू पटेल, अनीता मुकाती सहित ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *