अखंड महायज्ञ में होंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

लुधियाना| मां बगलामुखी धाम में 225 घंटे के अखंड महायज्ञ में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने महंत प्रवीण चौधरी को दी। पुलिस कमिश्नर ने यज्ञ के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने का आश्वासन दिया। इस महायज्ञ का उद्देश्य जनमानस के कल्याण और समृद्धि को बढ़ावा देना है। महंत प्रवीण चौधरी ने बताया कि यह यज्ञ 30 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ से जीवन में सकारात्मक प्रभाव आएगा और सभी को सुख-समृद्धि मिलेगी। इस अवसर पर धाम के सेवकों ने विभिन्न धार्मिक नेताओं और अधिकारियों को निमंत्रण दिया। यज्ञ में आहुतियां डालने से मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। इस अवसर पर उनके साथ धाम के सेवक सुनील महाजन, रमन घई, मानव चड्डा, गौरव मेहता व जतिन्द्र सूद भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *