नेत्रहीनों के भविष्य को रोशन करने वाले लुई ब्रेल को दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | लुधियाना एकजोत विकलांग बच्चों का स्कूल और ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन ने नेत्रहीनों के भविष्य के लिए ब्रेल लिपी के जनक लुई ब्रेल का 215वां जन्मदिन गुरु नानक देव भवन में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी इंदरप्रीत कौर थीं। इस अवसर पर सात शख्सियतों को सम्मानित किया गया, जिनमें आईएएस अजय अरोड़ा, डॉ. हिमांशु गर्ग, मास्टर इकबाल सिंह, समाजसेवी ललित गर्ग, कृष्णा देवी, होनहार विद्यार्थी हरलीन कौर और नेशनल खिलाड़ी दीप कुमार शामिल हैं। समारोह की शुरुआत देह शिवा बन मोहि ऐह शुभ करमन ते कबहूं न डरो के गायन से हुई। इस दौरान कलाकारों और गायकों ने समा बांधा। आर्टिस्ट वरुण टंडन द्वारा ब्रेल पेपर पर बनाई गई लुई ब्रेल की 18 फुट लंबी तस्वीर आकर्षण का केंद्र रही। इंदरप्रीत कौर और शैलजा शर्मा ने लुई ब्रेल के योगदान को सराहा और कहा कि उनकी ब्रेल लिपी ने नेत्रहीनों के भविष्य को नई रोशनी दी है। इस कार्यक्रम में ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान अनिल वर्मा, पंजाब प्रधान नरिंदर कौर, जनरल सचिव ललित गर्ग और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *