अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव तलाक लेंगे:अपर्णा के लिए 8 घंटे में 2 इंस्टाग्राम पोस्ट; लिखा- स्वार्थी महिला ने परिवार बर्बाद कर दिया

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेंगे। प्रतीक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपर्णा से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने 8 घंटे में दो पोस्ट किए। पहली पोस्ट में लिखा- मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए। इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। इसे कोई परवाह नहीं। इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की। दूसरी पोस्ट में लिखा- जिस इंसान ने मेरी मां, पिता और भाई से मेरा रिश्ता तोड़ दिया, उसके लिए सिर्फ शोहरत मायने रखती है। झूठ, स्वार्थ और दिखावे से भरी ऐसी सोच मैंने कभी नहीं देखी। यह सिर्फ दर्द नहीं, टूटे हुए भरोसे की कहानी है। अपर्णा इस वक्त भाजपा में हैं, और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक (38) ने अपर्णा (36) से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। यानी अखिलेश यादव के सौतेले भाई। अपर्णा ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अचानक सपा छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। अपर्णा पति प्रतीक के साथ लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग में रहती हैं। हालांकि, सोमवार को अपर्णा चेन्नई गई हुईं थीं, जबकि प्रतीक विदेश में थे। यानी, दोनों लखनऊ में नहीं हैं। प्रतीक के इंस्टाग्राम पोस्ट… अचानक तलाक की नौबत कैसे आई?
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक ने खुलेआम तलाक का ऐलान जरूर किया लेकिन, दोनों के रिश्तों में खटास 3 साल पहले यानी 2022 से आ गई थी, जब प्रतीक की मर्जी के खिलाफ अपर्णा ने अचानक भाजपा जॉइन कर ली थी। प्रतीक ने 5 फरवरी 2025 को भी अपर्णा के खिलाफ सोशल मीडिया पर 3 पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा था- प्रतीक की इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद अपर्णा और प्रतीक किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं। भास्कर ने अपर्णा के भाई को कॉल किया तो उन्होंने कहा- हो सकता है अकाउंट हैक हुआ हो। वह पूरे मामले में जल्द बयान जारी करेंगे। वहीं, अखिलेश और सपा का इस पूरे मामले में कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। 2011 में शादी हुई थी, 2 बेटियां हैं
अपर्णा का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। नाम अपर्णा बिष्ट था। शादी के बाद अपर्णा बिष्ट यादव रख लिया। अपर्णा के पिता जर्नलिस्ट थे, बाद में राज्य सूचना आयुक्त बने। जबकि मां अम्बी बिष्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण में संपत्ति अधिकारी रहीं हैं। अब माता-पिता दोनों रिटायर हो चुके हैं। वहीं, प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के इकलौते बेटे हैं। साधना गुप्ता नर्स थीं। मुलायम सिंह ने सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को अपना बेटा माना था। हालांकि, राजनीतिक उत्तराधिकारी अखिलेश यादव को बनाया। अखिलेश, मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के इकलौते बेटे हैं। टिकट नहीं मिला तो अपर्णा ने घर की पार्टी छोड़ दी राजनीति से दूर हैं प्रतीक विवादों की वजह से खूब चर्चा में रहीं अपर्णा —————————– ये खबर भी पढ़िए क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भगवान का AI VIDEO शेयर किया:हनुमानजी को गाड़ी चलाते दिखाया; करणी सेना बोलीं- ये जिहादी मानसिकता क्रिकेटर रिंकू सिंह फेसबुक पर भगवान का AI वीडियो शेयर कर नए विवाद में घिर गए हैं। अलीगढ़ में करणी सेना ने रिंकू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, रिंकू सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया था। इसमें भगवान को AI अवतार में दिखाया गया था। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *