भैरूंदा| गोकुल धाम कॉलोनी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 25 जनवरी को द्वितीय वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम अरदास संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उत्सव की शुरुआत दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे महाप्रसाद से होगी। यह दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद रात 8 बजे से श्री श्याम अरदास संकीर्तन होगा। इसमें मुदित म्यूजिकल ग्रुप भजनों की अमृत वर्षा करेगा। संकीर्तन प्रभु इच्छा तक चलेगा। इंदौर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल को फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। द्वितीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह है। श्री श्याम परिवार ने धर्मप्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।


