हिंदू सम्मेलन में एकता और समरसता का संदेश

अकोदिया| संघ शताब्दी वर्ष के तहत अकोदिया के माधव बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भागवत आचार्य संत विनोद नागर गोविंद, वक्ता सुधा यादव और हरिओम मेवाड़ मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा, हिंदू समाज को जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। सामाजिक समरसता को मजबूत करने की जरूरत है। सम्मेलन में क्षेत्र की बेटी और प्रसिद्ध भजन गायिका उर्मिला मेवाड़ ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी समाजों के मंदिरों के पुजारियों, हिंदू कार्यकर्ताओं और ग्राम चापड़िया के पूर्व सरपंच राकेश सिंह मेवाड़ का सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *