श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड और पाली रोड पर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगने से आधी सड़क इनसे घिर जाती है। इससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। व्यस्त सड़क होने के कारण यहां हर समय वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अचानक सड़क संकरी होने से दोपहिया चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार यहां वाहनों के बीच टकराव जैसी नौबत बन जाती है। लेकिन व्यवस्था सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस द्वारा न तो चालानी कार्रवाई की जा रही है और न ही वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करवाया जाता है।


