जालोर शहर के मलकेश्वर मठ में रविवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सत्यवीर यादव व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिव भगवान नागा ने किसान कांग्रेस संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में किसानों की समस्याओं व संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विभिन्न चर्चा कि गई। तथा उन्होंने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश प्रभारी सत्यवीर यादव ने कहा- प्रदेश में किसानों की समस्याओं का समाधान करने में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। राजस्थान में किसानों को समय पर बिजली, सिंचाई के लिए पानी, खाद आदि किसानों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार की किसान विरोधी योजनाओं के कारण प्रदेश का किसान परेशान है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिव भगवान नागा ने कहा- राज्य की भजनलाल सरकार ने विगत एक वर्ष में एक भी कार्य ऐसा नहीं किया जो किसान हित मे हो। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने किसानों के लिए प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए थे जिन्हें प्रदेश के किसान आज भी याद करते हैं। लेकिन सरकार बदलने के बाद अभी तक उस पर कोई कार्य नही किया गया। उन्होंने ने कांग्रेसजन से जालोर में किसान कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए जन अभियोग निराकरण समिति पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा- पूर्व की गहलोत सरकार ने जालोर के किसानों के हित कई योजनाओं को स्वीकृति कर उनका कार्य प्रारंभ किया था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण सरकार बदलने से भाजपा की राज्य सरकार राजनीतिक द्वेषभाव पुर्ण उन योजनाओं को रोक कर बैठी है। बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,ईशराराम विश्नोई, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह,ने भी संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैतान सिंह धनानी ने समस्त अतिथियों एवम बैठक में पधारे सभी किसान कांग्रेस पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागणों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिला महासचिव सूरज सिंह सुराणा, पूर्व प्रधान पदमाराम सरगरा,जुल्फिकार अली भुट्टो,हिमांशु शर्मा,आसुराम देवासी,मडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा,मदनलाल दहिया,गोपाल देवासी,महेंद्र पाल सिंह पोषाणा, कुशाल सिंह राजपुरोहित,ओबीसी जिलाध्यक्ष चुनीलाल गहलोत, सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सोनाराम मेघवाल, बस्तीमल चौहान, लाल सिंह राजपुरोहित, धूड़ाराम पटेल,किशनाराम चौधरी,गीताश्री, जुझाराम चौधरी, महेंद्र सोनगरा, उम्मेद सिंह चारण,ओमप्रकाश चौधरी, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।


