अलवर| अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मंगलवार दोपहर 12.30 बजे मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया। एडीएम सिटी बीना महावर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा कि किसान हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ अपनी जायज मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज किया। इसकी किसान सभा निंदा करती है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से किसानों पर दर्ज कराए झूठे मुकदमों को वापस लेने और एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण तुरंत बंद कराए जाने की मांग की। जिला संयोजक मुखत्यार सिंह करनावल ने बताया कि यदि किसानों पर पुलिस दमन को तुरंत बंद नहीं किया तो अलवर जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र सिंह अलापुर, लोकेश शर्मा बांबोली, शेर सिंह जाटव, निरंजन, अखिल भारतीय ट्रैड यूनियन केंद्र सीटू अलवर के जिला संयोजक मोहन सिंह राघव व परमानन्द सैनी आदि मौजूद थे।


