अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ प्रदेश महासचिव बने कृष्ण कसाना:राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मनोनयन, महासंघ के कोटपूतली ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके

अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ ने ग्राम नांगड़ीवास निवासी कृष्ण कसाना को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन में आंशिक बदलाव के तहत की गई है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर धाभाई और राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र गुर्जर टोरड़ा ने यह मनोनयन किया। योगेन्द्र गुर्जर ने बताया कि कसाना पहले महासंघ के कोटपूतली ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। समाज के प्रति उनकी रुचि और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर महासंघ के कई सदस्यों ने कृष्ण कसाना को शुभकामनाएं दी। इनमें एडवोकेट घनश्याम गुर्जर, महेन्द्र कसाना सैमाला, डॉ. लालचन्द कसाना पूतली, दिनेश जांगल मोलाहेड़ा, सुरेन्द्र बरबरा, विजय चौहान, दीपक पूतली, पावटा ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद गुर्जर, मीडिया प्रभारी महिपाल गुर्जर और मुकेश रामपुरा शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *