अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन आज:बड़े तालाब में राष्‍ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

भोपाल में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता 17 से 21 फरवरी तक मध्यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में भोपाल में आयोजित हो रही है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल स्थित बड़े तालाब के बोट क्‍लब पर प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इस पांच दिवसीय वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के नामी-गिरामी खिलाड़ी राजधानी की बड़ी झील में अपने जौहर दिखाएंगे। अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्‍मेदारी मध्‍यप्रदेश पुलिस को सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में खासतौर पर कयाकिंग, केनोइंग व रोईंग स्‍पर्धाएं होंगी। जिसमें केन्‍द्रीय बलों सहित 22 राज्‍यों की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टीमों के 557 खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं। इनमें 123 महिला खिलाड़ी भी शामिल है। प्रतियोगिता में शामिल कयाकिंग, केनोइंग व रोईंग की अलग-अलग 27 स्‍पर्धाओं में दांव पर लगे 360 पदक एवं विजेता व उपविजेता की आधा दर्जन ट्राफियों पर कब्‍जा जमाने के लिए खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाएंगे। देश भर से हिस्सा लेने आई टीमें इस बार की अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी व एसएसबी इत्‍यादि केन्‍द्रीय बलों सहित मध्‍यप्रदेश, उत्‍तरप्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, जम्‍मू-कश्‍मीर,महाराष्‍ट्र, आसाम राइफल व आसाम पुलिस, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, उड़ीसा,मणिपुर व केन्‍द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह की पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टीमें हिस्‍सा ले रहीं हैं। MP की मेजबानी में 6 वीं बार आयोजित हो रही प्रतियोगिता मध्‍यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठवीं बार अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इससे पहले साल 2005, 2007, 2013, 2017 और 2019 में सफलतापूर्वक मध्‍यप्रदेश पुलिस यह प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *