जयपुर | अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को श्री सिद्धपीठ बैनाड़ा धाम बस्सी में सामूहिक गोठ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। रामदयाल दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम और राजकीय सेवाओं में चयनित 1200 से ज्यादा प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश सहित उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से समाजबंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, विधायक महेंद्रपाल मीणा, रामसहाय वर्मा, पूर्व आईएएस चंद्रमोहन मीणा, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण मीणा, विप्र महासभा संस्थापक सुनील उदेइया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक सुभाष गोगोरिया, राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा अलियाबाद, कोषाध्यक्ष शंभूलाल कुईवाला, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण कांजला, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष गोपाल लाल गोगोरिया गोविंदपुरा, रमेश गोगोरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।


